तत्पश्चात् अपने पुत्रों की रक्षा के लिए तत्पर होकर उन्होंने प्रत्येक के लिए अलग-अलग धाय नियुक्त कीं। तत्पश्चात्, बहुत काल के पश्चात् उन कलशों से उस अतुलनीय प्रतापी राजा के साठ हजार पराक्रमी पुत्र उत्पन्न हुए। युधिष्ठिर! राजा सगर के वे सभी पुत्र भगवान शिव की कृपा से उत्पन्न हुए थे। 3-4।
Then, being ready to protect his sons, he appointed separate nurses for each one of them. Thereafter, after a long period of time, sixty thousand mighty sons of that incomparably illustrious king came out of those pots. Yudhishthira! All those sons of King Sagar were born by the grace of Lord Shiva. 3-4.