लोमश उवाच
एतच्छ्रुत्वान्तरिक्षाच्च स राजा राजसत्तम:।
यथोक्तं तच्चकाराथ श्रद्दधद् भरतर्षभ॥ १॥
अनुवाद
लोमशजी कहते हैं - हे भरतश्रेष्ठ! इस दिव्य वाणी को सुनकर राजाओं में श्रेष्ठ राजा सगर ने उस पर विश्वास किया और उसके कहे अनुसार ही सब कुछ किया॥1॥
Lomashaji says - O best of the Bharatas! On hearing this heavenly voice, the king Sagar, the most eminent among the kings, believed in it and did everything as per its instructions.॥ 1॥