धृतराष्ट्र उवाच
वाक्यं न मे रोचते यत् त्वयोक्तं
यत् ते प्रियं तत् क्रियतां नरेन्द्र।
पश्चात् तप्स्यसे तदुपाक्रम्य वाक्यं
न हीदृशं भावि वचो हि धर्म्यम्॥ १५॥
अनुवाद
धृतराष्ट्र बोले, "पुत्र! तुम्हारी बात मुझे अच्छी नहीं लगी। नरेन्द्र, तुम जैसा चाहो वैसा करो। जब तुम जुआ खेलना शुरू करोगे, तब मेरी बातें याद करके पछताओगे; क्योंकि तुम्हारे मुख से निकले हुए वचन धर्म के अनुकूल नहीं कहे जा सकते।"
Dhritarashtra said, "Son, I do not like what you have said. Narendra, do as you please. When you start gambling, you will regret remembering my words; because such words which have come out of your mouth cannot be said to be in accordance with Dharma. 15.