अथ वा वासुदेवोऽपि प्रियकामोऽनुवृत्तवान्।
द्रुपदे तिष्ठति कथं माधवोऽर्हति पूजनम्॥ ७॥
आचार्यं मन्यसे कृष्णमथ वा कुरुनन्दन।
द्रोणे तिष्ठति वार्ष्णेयं कस्मादर्चितवानसि॥ ८॥
अनुवाद
अथवा यह मान लें कि वासुदेव कृष्ण आपके प्रिय मित्र हैं, जो आपसे प्रेम करते हैं और आपका अनुसरण करते हैं, और इसीलिए आपने उनकी पूजा की है, तो यह भी उचित नहीं है, क्योंकि आपके सबसे बड़े मित्र तो राजा द्रुपद हैं। उनकी उपस्थिति में यह माधव कैसे पूजा का अधिकारी हो सकता है? कुरुपुत्र! अथवा हम यह समझें कि आप कृष्ण को अपना गुरु मानते हैं, फिर भी आपने गुरुओं में ज्येष्ठ द्रोणाचार्य की उपस्थिति में इस यदुवंशी की पूजा क्यों की है?॥ 7-8॥
Or it may be assumed that Vasudev Krishna is your dear friend who loves you and who follows you, and that is why you have worshipped him, then this is also not correct, because your biggest friend is King Drupada. How can this Madhava be entitled to be worshipped in his presence. Son of Kuru! Or let us understand that you consider Krishna as your teacher, yet why have you worshipped this Yaduvanshi in the presence of Dronacharya, the oldest among the teachers?॥ 7-8॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥