श्री महाभारत  »  पर्व 14: आश्वमेधिक पर्व  »  अध्याय 95: व्यर्थ जन्म, दान और जीवनका वर्णन, सात्त्विक दानोंका लक्षण, दानका योग्य पात्र और ब्राह्मणकी महिमा  »  श्लोक d12-d14
 
 
श्लोक  14.95.d12-d14 
मृष्टमश्नाति यश्चैक: क्लिश्यमानैस्तु बान्धवै:।
पितरं मातरं चैव उपाध्यायं गुरुं तथा।
मातुलं मातुलानीं च यो निहन्याच्छपेत वा॥
ब्राह्मणश्चैव यो भूत्वा संध्योपासनवर्जित:।
नि:स्वाहो नि:स्वधश्चैव शूद्राणामन्नभुग् द्विज:॥
मम वा शंकरस्याथ ब्रह्मणो वा युधिष्ठिर।
अथवा ब्राह्मणानां तु ये न भक्ता नराधमा:।
वृथा जन्मान्यथैतेषां पापिनां विद्धि पाण्डव॥
 
 
अनुवाद
पाण्डुनन्दन युधिष्ठिर! जो अपने मित्रों और सम्बन्धियों को कष्ट देकर अकेले मिठाई खाते हैं, जो अपने माता-पिता, गुरु, आचार्य, मामा-मामी को मारते या गाली देते हैं, जो ब्राह्मण होकर भी संध्यावन्दन से रहित हैं, जो अग्निहोत्र का परित्याग करते हैं, जो श्राद्ध-तर्पण से विरत रहते हैं, जो ब्राह्मण होकर भी शूद्र का अन्न खाते हैं और जो मेरे, शंकरजी, ब्रह्माजी या ब्राह्मणों के भक्त नहीं हैं, ये चौदह प्रकार के मनुष्य अधम हैं। इन पापियों का जन्म व्यर्थ ही जानना चाहिए।
 
Pandunandan Yudhishthir! Those who eat sweets alone after giving trouble to their friends and relatives, who beat or abuse their parents, teachers, teachers, maternal uncles and aunts, who are devoid of Sandhya worship despite being a Brahmin, who abandon Agnihotra, who stay away from Shraddha-Tarpan, who despite being a Brahmin eat Shudra's food and who are not devotees of me, Shankarji, Brahmaji or Brahmins. These are the fourteen types of human beings who are wretched. The birth of these sinners should be considered useless.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)