विप्रवरो! अश्वमेध नामक महायज्ञ में पृथ्वी को दक्षिणा देने की परंपरा है; अतः मैंने अर्जुन द्वारा जीती हुई यह सम्पूर्ण पृथ्वी ऋत्विजों को दे दी है। अब मैं वन को जाऊँगा। तुम लोग चतुर्होत्र यज्ञ की परंपरा के अनुसार पृथ्वी को चार भागों में बाँटकर आपस में बाँट लो। द्विजश्रेष्ठगण! मैं ब्राह्मणों का धन नहीं लेना चाहता। ब्राह्मणो! मेरे भाई भी सदैव यही विचार रखते हैं। 11—13 1/2॥
Vipravaro! There is a tradition of giving dakshina to the earth in the great yagya called Ashvamedha; Therefore, I have given this entire earth won by Arjun to the Ritvijas. Now I will go to the forest. You all should divide the earth into four parts and distribute it among yourselves as per the tradition of Chaturhotra Yagya. Dwijshresthagan! I do not want to take the money of Brahmins. Brahmins! My brothers also always have the same idea. 11—13 1/2॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥