स तथेति प्रतिश्रुत्य जगाम जनमेजय।
गुरुपत्नीप्रियार्थं वै ते समानयितुं तदा॥ ३०॥
अनुवाद
हे जनमेजय! तब 'बहुत अच्छा' कहकर उत्तंक ने अपनी गुरुपत्नी की आज्ञा स्वीकार कर ली और उन्हें प्रसन्न करने की इच्छा से वे कुण्डल लाने के लिए चल पड़े।
O Janamejaya! Then saying 'very good', Uttanka accepted the orders of his Guru's wife and with the desire to please her, he set out to bring those earrings.