तमोमय भाग से स्थावर वृक्ष आदि तामसिक वस्तुएँ प्रकट हुईं और सात्त्विक भाग राजस और तमस दोनों में समा गया। वह सत्त्वगुण अर्थात् प्रकाशस्वरूप बुद्धि का सनातन स्वरूप है और आकाश आदि सम्पूर्ण जगत् भी उस बुद्धि का कार्य होने के कारण उसका ही स्वरूप है ॥103॥
From the Tamomaya part, Tamasic objects like immovable trees etc. appeared and the Sattvik part got incorporated into both Rajas and Tamas. That Sattvagun i.e. the form of light is the eternal form of the intellect and the entire universe like the sky is also its form due to being the work of that intellect. 103॥