| श्री महाभारत » पर्व 13: अनुशासन पर्व » अध्याय 17: उपमन्यु-श्रीकृष्ण-संवाद—महात्मा तण्डिद्वारा की गयी महादेवजीकी स्तुति, प्रार्थना और उसका फल » श्लोक 40-44 |
|
| | | | श्लोक 13.17.40-44  | यं ज्ञात्वा न पुनर्जन्म मरणं चापि विद्यते।
यं विदित्वा परं वेद्यं वेदितव्यं न विद्यते॥ ४०॥
यं लब्ध्वा परमं लाभं नाधिकं मन्यते बुध:।
यां सूक्ष्मां परमां प्राप्तिं गच्छन्नव्ययमक्षयम्॥ ४१॥
यं सांख्या गुणतत्त्वज्ञा: सांख्यशास्त्रविशारदा:।
सूक्ष्मज्ञानतरा: सूक्ष्मं ज्ञात्वा मुच्यन्ति बन्धनै:॥ ४२॥
यं च वेदविदो वेद्यं वेदान्ते च प्रतिष्ठितम्।
प्राणायामपरा नित्यं यं विशन्ति जपन्ति च॥ ४३॥
ओंकाररथमारुह्य ते विशन्ति महेश्वरम्।
अयं स देवयानानामादित्यो द्वारमुच्यते॥ ४४॥ | | | | | | अनुवाद | | जिसे जान लेने पर जन्म-मरण का बंधन नहीं रहता तथा जिसका ज्ञान हो जाने पर अन्य किसी उत्तम जानने योग्य तत्त्व को जानने की आवश्यकता नहीं रहती, जिसे प्राप्त कर लेने पर विद्वान पुरुष बड़े से बड़े लाभ को भी उनसे बड़ा नहीं समझता, जिस सूक्ष्म परम तत्त्व को प्राप्त करके ज्ञानी पुरुष हानि और नाश से रहित परमपद को प्राप्त होता है, सत्व आदि तीन गुणों और चौबीस तत्त्वों को जानने वाला सांख्य योगी विद्वान् उस सूक्ष्म तत्त्व को जानकर उस सूक्ष्म ज्ञान रूपी नौका के द्वारा संसार सागर को पार कर जाता है और सब प्रकार के बंधनों से मुक्त हो जाता है, प्राणायाम में तत्पर पुरुष वेद के विद्वानों द्वारा जानने योग्य और वेदान्त में स्थित उस शाश्वत तत्त्व का ध्यान और कीर्तन करता है और उसमें प्रवेश करता है; वह यह महेश्वर है। ओंकार रूपी रथ पर सवार होकर वे सिद्ध पुरुष उसमें प्रवेश करते हैं। उसे देवयान के द्वार रूपी सूर्य कहा गया है।।40-44।। | | | | Knowing whom, there is no bondage of birth and death and after acquiring the knowledge of whom, there is no need to know any other excellent knowable element, after attaining whom, the learned man does not consider even the greatest benefit to be greater than them, the subtle supreme substance by attaining which the knowledgeable man attains the supreme state free from loss and destruction, the Sankhya Yogi scholar, who knows the three qualities like Sattva and twenty-four elements, after knowing the subtle element, crosses the ocean of the world through the boat of that subtle knowledge and becomes free from all types of bondages, the person devoted to Pranayama meditates and chants the eternal element which is worth knowing by the scholars of Vedas and established in Vedanta and enters into it; he is this Maheshwar. Riding on the chariot of Omkar, those accomplished men enter into him. He is called the Sun in the form of the door of Devayana. 40–44. | | ✨ ai-generated | | |
|
|