राजन! उनकी रात्रि भी इतनी ही लम्बी है; जिसके अन्त में वे जागते हैं। अनन्त ब्रह्म ही ज्येष्ठ और महानतम सत्ता हैं। यह सम्पूर्ण जगत् उनका ही स्वरूप है। अणिमा, लघिमा और प्राप्ति आदि सिद्धियों के अधिपति, कल्याणस्वरूप वे निराकार परमेश्वर ही देहधारी ब्रह्म की रचना करते हैं। परमेश्वर स्वयंभू और ज्योतिस्वरूप अविनाशी हैं। उनके हाथ, पैर, नेत्र, सिर और मुख सर्वत्र हैं। उनके कान भी सर्वत्र हैं। वे सबमें व्याप्त होकर ब्रह्माण्ड में स्थित हैं॥15-17॥
King! His night is also this long; at the end of which he wakes up. The infinite Brahma is the eldest and the greatest being. This entire universe is his form. The one who rules over the siddhis like Anima, Laghima and Prapti, that formless God who is the embodiment of welfare, creates the embodied Brahma. God is self-manifested and immortal in the form of light. His hands, feet, eyes, head and face are everywhere. His ears are also everywhere. He is situated in the universe pervading everything.॥15-17॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥