आसीदादानदण्डोऽपि वधदण्डोऽद्य वर्तते।
वधेनापि न शक्यन्ते नियन्तुमपरे जना:॥ २०॥
अनुवाद
इसके बाद आवश्यकतानुसार आर्थिक दण्ड का भी प्रचलन हुआ और आजकल तो मृत्युदण्ड का भी प्रचलन हो गया है। मृत्युदण्ड से भी अनेक दुष्टों को नियंत्रित करना या मर्यादा में रखना असम्भव होता जा रहा है।
After this, as per the need, monetary punishment was also introduced and nowadays, even the death penalty has become popular. It is becoming impossible to control or keep within limits many evil-spirited people even by death penalty.