श्री महाभारत  »  पर्व 12: शान्ति पर्व  »  अध्याय 166: खड्गकी उत्पत्ति और प्राप्तिकी परम्पराकी महिमाका वर्णन  »  श्लोक 46-47
 
 
श्लोक  12.166.46-47 
तत: स भगवान् रुद्रो महर्षिजनसंस्तुत:॥ ४६॥
प्रगृह्यासिममेयात्मा रूपमन्यच्चकार ह।
चतुर्बाहु: स्पृशन् मूर्ध्ना भूस्थितोऽपि दिवाकरम्॥ ४७॥
 
 
अनुवाद
उस समय महर्षि रुद्रदेव की बहुत स्तुति करने लगे। तब अमोघ रूपधारी भगवान रुद्र ने उस तलवार को लेकर दूसरा चतुर्भुज रूप धारण किया, जो भूतल पर खड़ा होने पर भी अपने मस्तक से सूर्यदेव को स्पर्श कर रहा था। 46-47॥
 
At that time Maharishi started praising Rudradev a lot. Then, Lord Rudra, in the form of immeasurable form, took that sword and assumed another four-armed form, which, despite standing on the ground floor, was touching the Sun God with his head. 46-47॥
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)