श्री महाभारत  »  पर्व 12: शान्ति पर्व  »  अध्याय 149: बहेलियेको स्वर्गलोककी प्राप्ति  »  श्लोक 8-10h
 
 
श्लोक  12.149.8-10h 
बभ्राम तस्मिन् विजने नानामृगसमाकुले।
ततो द्रुमाणां महता पवनेन वने तदा॥ ८॥
उदतिष्ठत संघर्षात् सुमहान् हव्यवाहन:।
तद् वनं वृक्षसम्पूर्णं लताविटपसंकुलम्॥ ९॥
ददाह पावक: क्रुद्धो युगान्ताग्निसमप्रभ:।
 
 
अनुवाद
वह उस निर्जन वन में, जो नाना प्रकार के वन्य पशुओं से भरा हुआ था, इधर-उधर विचरण करने लगा। इसी बीच तेज हवा के वेग से वृक्षों के आपस में रगड़ खाने से उस वन में भीषण अग्नि प्रज्वलित हो उठी। अग्नि की प्रचण्ड लपटें ऊपर की ओर उठने लगीं। प्रलयकाल की अग्नि के समान प्रज्वलित और कुपित अग्निदेवता ने शाखाओं और वृक्षों से आच्छादित उस वन को जलाना आरम्भ कर दिया।
 
He started wandering here and there in that deserted forest which was filled with various kinds of wild animals. In the meantime, due to the trees rubbing against each other with the force of the strong wind, a huge fire broke out in that forest. Huge flames of fire started rising upwards. The Agni Devta, blazing and enraged like the fire of the time of doom, started burning that forest, which was covered with branches and trees. 8-9 1/2.
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by AmritChaitanyaDas