उन अस्त्रों का तेज सम्पूर्ण लोकों को जलाता हुआ वहीं रह गया। उस समय समस्त प्राणियों के आत्मा नारद और भरतवंशी पितामह व्यास, ये दोनों महर्षि एक साथ वहाँ प्रकट हुए। ॥11 1/2॥
The brilliance of those weapons remained there, burning all the worlds. At that time, the soul of all beings, Narada and the grandfather of the Bharat dynasty, Vyas, both these great sages appeared there together. ॥ 11 1/2॥