ययातिरुवाच
राजा प्रमाणं भूतानां स नश्येत मृषा वदन्।
अर्थकृच्छ्रमपि प्राप्य न मिथ्या कर्तुमुत्सहे॥ १८॥
अनुवाद
ययाति बोले - देवी! राजा ही समस्त प्राणियों के लिए प्रमाण है। यदि वह झूठ बोलने लगे, तो उसका नाश हो जाता है। अतः यदि मैं आर्थिक संकट में भी पड़ जाऊँ, तो भी झूठ नहीं बोल सकता। 18.
Yayati said - Devi! The king is the proof for all living beings. If he starts telling lies, he is destroyed. Therefore, even if I am in financial trouble, I cannot do a lie. 18.