ययातिरुवाच
विद्धॺौशनसि भद्रं ते न त्वामर्होऽस्मि भाविनि।
अविवाह्या हि राजानो देवयानि पितुस्तव॥ १८॥
अनुवाद
ययाति बोले—शुक्रनन्दिनी देवयानी! तुम्हारा कल्याण हो। भाविनी! मैं तुम्हारे योग्य नहीं हूँ। क्षत्रिय तुम्हारे पिता का हाथ विवाह में स्वीकार करने के अधिकारी नहीं हैं।॥18॥
Yayati said—Shukranandini Devayani! May you be blessed. Bhavini! I am not worthy of you. Kshatriyas are not entitled to accept your father's hand in marriage.॥ 18॥