श्री महाभारत  »  पर्व 1: आदि पर्व  »  अध्याय 74: शकुन्तलाके पुत्रका जन्म, उसकी अद्‍भुत शक्ति, पुत्रसहित शकुन्तलाका दुष्यन्तके यहाँ जाना, दुष्यन्त-शकुन्तला-संवाद, आकाशवाणीद्वारा शकुन्तलाकी शुद्धिका समर्थन और भरतका राज्याभिषेक  »  श्लोक d84-d91
 
 
श्लोक  1.74.d84-d91 
(स मातरमुपस्थाय रथन्तर्यामभाषत।
मम पुत्रो वने जातस्तव शोकप्रणाशन:॥
ऋणादद्य विमुक्तोऽहमस्मि पौत्रेण ते शुभे।
विश्वामित्रसुता चेयं कण्वेन च विवर्धिता॥
स्नुषा तव महाभागे प्रसीदस्व शकुन्तलाम्।
पुत्रस्य वचनं श्रुत्वा पौत्रं सा परिषस्वजे॥
पादयो: पतितां तत्र रथन्तर्या शकुन्तलाम्।
परिष्वज्य च बाहुभ्यां हर्षादश्रूण्यवर्तयत्॥
उवाच वचनं सत्यं लक्षयँल्लक्षणानि च।
तव पुत्रो विशालाक्षि चक्रवर्ती भविष्यति॥
तव भर्ता विशालाक्षि त्रैलोक्यविजयी भवेत् ।
दिव्यान् भोगाननुप्राप्ता भव त्वं वरवर्णिनि॥
एवमुक्ता रथन्तर्या परं हर्षमवाप सा।
शकुन्तलां तदा राजा शास्त्रोक्तेनैव कर्मणा॥
ततोऽग्रमहिषीं कृत्वा सर्वाभरणभूषिताम्।
ब्राह्मणेभ्यो धनं दत्त्वा सैनिकानां च भूपति:॥ )
 
 
अनुवाद
तत्पश्चात् वह अपनी माता रथन्तर्या के पास गया और बोला - 'माता! यह मेरा पुत्र है, जो वन में उत्पन्न हुआ था। यह आपके शोक का नाश करेगा। सौभाग्य! आपके इस पौत्र को पाकर आज मैं अपने पितृऋण से मुक्त हो गया हूँ। महाभागे! यह आपकी पुत्रवधू है। महर्षि विश्वामित्र ने इसे जन्म दिया था और महात्मा कण्व ने इसका पालन-पोषण किया था। आप शकुन्तला पर कृपा करें।' अपने पुत्र के ये वचन सुनकर राजमाता रथन्तर्या ने अपने पौत्र को हृदय से लगा लिया और अपने चरणों में लेटी हुई शकुन्तला को दोनों भुजाओं में उठाकर हर्ष के आँसू बहाने लगीं। साथ ही पौत्र के शुभ लक्षणों की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा - 'विशालाक्षी! तुम्हारा पुत्र चक्रवर्ती सम्राट होगा। तुम्हारा पति तीनों लोकों पर विजय प्राप्त करे। सुन्दरी! तुम्हें सदैव दिव्य सुख प्राप्त हों।' ऐसा कहकर राजमाता रथन्तर्या अत्यंत प्रसन्न हुईं। उस समय राजा ने विधिपूर्वक समस्त आभूषणों से सुसज्जित शकुन्तला का राजतिलक किया तथा ब्राह्मणों और सैनिकों को बहुत-सा धन दिया।
 
After that he went to his mother Rathantarya and said – 'Mother! This is my son, who was born in the forest. This will destroy your sorrow. Good luck! By having this grandson of yours, today I am freed from the debt of my ancestors. Mahabhage! This is your daughter-in-law. Maharishi Vishwamitra gave birth to it and Mahatma Kanva nurtured it. You be kind to Shakuntala.' Hearing these words of her son, Queen Mother Rathantarya hugged her grandson and started shedding tears of joy, holding Shakuntala lying at her feet in both her arms. Also pointing towards the auspicious traits of the grandson she said – 'Vishalakshi! Your son will be Chakravarti Samrat. May your husband gain victory over all three worlds. Beautiful! May you always receive divine pleasures.' Saying this, Queen Mother Rathantarya became extremely happy. At that time, the king anointed Shakuntala, adorned with all the ornaments, as the queen consort in accordance with the prescribed rituals and gave a lot of wealth to the Brahmins and the soldiers.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)