कौए तो कोयल के अंडों को भी अपने ही अंडे समझकर पालते हैं। फिर सर्वज्ञ होकर आप अपने से उत्पन्न ऐसे सुयोग्य पुत्र का आदर क्यों नहीं करते? लोग कहते हैं कि मलयगिरि का चंदन अत्यंत शीतल होता है, परंतु गोद में लिए हुए बच्चे का स्पर्श चंदन से भी अधिक शीतल और सुखद होता है।
Crows nurture even the eggs of cuckoos thinking that these are their own eggs. Then being omniscient why don't you respect such a worthy son born from you? People say that sandalwood from Malayagiri is extremely cool, but the touch of a child held in the lap is even cooler and more pleasant than sandalwood.