मेनकाप्सरसां श्रेष्ठा महर्षीणां पिता च ते।
तयोरपत्यं कस्मात् त्वं पुंश्चलीव प्रभाषसे॥ ७६॥
अनुवाद
मेनका अप्सराओं में श्रेष्ठ कही गई है और तुम्हारे पिता विश्वामित्र भी ऋषियों में श्रेष्ठ माने गए हैं। उन दोनों की संतान होकर तुम व्यभिचारिणी स्त्री की भाँति मिथ्या कथन क्यों कर रहे हो? 76.
Menaka is said to be the best among the Apsaras and your father Vishwamitra is also considered to be the best among the sages. Being the child of both of them, why are you making false statements like an adulterous woman? 76.