अङ्गादङ्गात् सम्भवसि हृदयादधिजायसे।
आत्मा वै पुत्रनामासि स जीव शरद: शतम्॥ ६३॥
अनुवाद
(उस मंत्र का अर्थ इस प्रकार है -) हे बालक! तुम मेरे शरीर के प्रत्येक अंग से प्रकट हुए हो; मेरे हृदय से उत्पन्न हुए हो। तुम मेरी आत्मा हो, मेरे पुत्र कहलाते हो। अतः हे मेरे बालक! तुम सौ वर्ष तक जीवित रहो।
(The meaning of that mantra is as follows -) O child! You have appeared from each and every part of my body; you have been born from my heart. You are my soul, known as my son. Therefore, my child! May you live for a hundred years.