तदनन्तर विप्रशिरोमणि शौनकजी विधिपूर्वक सम्पूर्ण कार्यों को सम्पन्न करके तथा वैदिक मन्त्रों द्वारा देवताओं को तथा जलकी अंजलि द्वारा पितरों को तृप्त करके उस स्थान पर आये जहाँ श्रेष्ठ व्रतधारी सिद्ध ब्रह्मऋषिगण यज्ञमण्डप में सुखपूर्वक बैठे हुए थे और सूतजी उनके सामने बैठे हुए थे ॥10-11॥
Thereafter, Viprashiromani Shaunakji, after completing all the tasks in a systematic manner and satisfying the gods with Vedic hymns and the ancestors with Jalaki Anjali, came to the place where the best fasting siddha-Brahmrishis were sitting happily in the Yajnamandap with Sutji seated in front. 10-11॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥