श्री महाभारत  »  पर्व 1: आदि पर्व  »  अध्याय 206: पाण्डवोंका हस्तिनापुरमें आना और आधा राज्य पाकर इन्द्रप्रस्थ नगरका निर्माण करना एवं भगवान् श्रीकृष्ण और बलरामजीका द्वारकाके लिये प्रस्थान  »  श्लोक 30-31
 
 
श्लोक  1.206.30-31 
सागरप्रतिरूपाभि: परिखाभिरलंकृतम्।
प्राकारेण च सम्पन्नं दिवमावृत्य तिष्ठता॥ ३०॥
पाण्डुराभ्रप्रकाशेन हिमरश्मिनिभेन च।
शुशुभे तत् पुरश्रेष्ठं नागैर्भोगवती यथा॥ ३१॥
 
 
अनुवाद
उसके चारों ओर समुद्र के समान चौड़ी और अथाह जल से भरी खाइयाँ थीं, जो उस नगर की शोभा बढ़ा रही थीं। श्वेत मेघों और चन्द्रमा के समान चमकती हुई वह चारदीवारी, जो अपनी ऊँचाई से आकाश को ढँककर खड़ी थी, उस शोभा में और भी वृद्धि कर रही थी। जिस प्रकार भोगवती सर्पों से सुशोभित है, उसी प्रकार वह उत्तम नगरी, खाई सहित, उस चारदीवारी से सुशोभित हो रही थी।
 
All around it, there were moats as wide as the sea and filled with unfathomable water, which were enhancing the beauty of that city. The boundary wall, bright like white clouds and the moon, was adding to the beauty, which stood there, covering the sky with its height. Just as Bhogavati is adorned with snakes, in the same way that excellent city along with the moat was being adorned by that boundary wall.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)