इन सबसे घिरे हुए, प्रतापी, पराक्रमी, वीर पाण्डव धीरे-धीरे हस्तिनापुर नगरी में प्रविष्ट हुए। पाण्डवों का आगमन सुनकर, नागरिकों ने कौतूहलवश हस्तिनापुर नगरी को (अच्छी तरह) सजा दिया था। सड़कों पर जगह-जगह फूल बिछाए गए थे, जल छिड़का गया था, दिव्य धूप की सुगंध से सारा नगर सुगन्धित था और नाना प्रकार के अंगरागों से सुसज्जित था। ध्वजाएँ फहरा रही थीं और ऊँचे-ऊँचे घरों में पुष्पों की मालाएँ सुशोभित थीं। शंख, तुरही और नाना प्रकार के वाद्यों की ध्वनि से वह अनुपम नगरी अत्यंत शोभायमान हो रही थी। उस समय कौतूहलवश सारा नगर जगमगाता हुआ प्रतीत हो रहा था। पुरुषसिंह पाण्डव प्रजा के शोक और संताप को दूर करने वाले थे; इसलिए वहाँ नगरवासियों द्वारा उन्हें प्रसन्न करने के लिए कहे गए नाना प्रकार के हृदयस्पर्शी वचन सुनाई दे रहे थे॥14-16॥
Surrounded by all these, the glorious, mighty, brave Pandavas slowly entered the city of Hastinapur. Hearing of the arrival of the Pandavas, the citizens had decorated the city of Hastinapur (well) out of curiosity. Flowers were strewn all over the streets, water was sprinkled, the whole city was fragrant with the smell of divine incense and was decorated with various cosmetics. Flags were fluttering and garlands of flowers were adorned in tall houses. That unique city was looking very beautiful with the sound of conch, trumpets and various types of musical instruments. At that time, out of curiosity, the whole city seemed to be shining. The Purushsingh Pandavas were the ones who would relieve the grief and sorrow of the people; therefore, various kinds of heart-touching words were heard there, said by the people of the city who wanted to please them.॥14-16॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥