वैशम्पायनजी कहते हैं - हे जनमेजय! उस समय उन श्रेष्ठ ब्राह्मणों ने अपने मृगचर्म और जलपात्रों को हिलाते और उछालते हुए अर्जुन से कहा - 'डरो मत; हम सब लोग तुम्हारे पक्ष में शत्रुओं से युद्ध करेंगे।'
Vaishmpayana says: Janamejaya, at that time, waving and tossing their deerskin and water pots, those great Brahmins said to Arjuna, 'Do not be afraid; we (all) will fight the enemies (on your behalf).'