हे शत्रुओं का नाश करने वाले जनमेजय! तत्पश्चात एक दिन आचार्य द्रोण की अनुमति से सभी कौरव और पाण्डव रथों पर सवार होकर (मांसाहारी पशुओं का) शिकार करने के लिए निकल पड़े।
O Janamejaya, the destroyer of enemies! Thereafter one day all the Kauravas and the Pandavas, with the permission of Acharya Drona, set out on chariots to hunt (carnivorous animals).