| श्री चैतन्य महाप्रभु को ऐसे व्यक्ति से मिलने में कोई प्रसन्नता नहीं होती जो कृष्ण का शुद्ध भक्त न हो। चूँकि गोपाल भट्टाचार्य एक मायावादी विद्वान थे, इसलिए भगवान को उनसे मिलकर कोई प्रसन्नता नहीं हुई। फिर भी, चूँकि गोपाल भट्टाचार्य भगवान आचार्य के संबंधी थे, इसलिए श्री चैतन्य महाप्रभु ने उन्हें देखकर प्रसन्नता का दिखावा किया। |