रूढ़ोक्तेभ्यो 'नुभावाभ्यः कामऽप्याप्ता विशिष्टताम्
यत्रानुभावा दृश्यन्ते सो 'धिरूढो निगद्यते
संयोगात्मक प्रेम का अति मधुर आकर्षण स्नेह, प्रत्युद्भाव, प्रेम, आसक्ति, अनुराग, उल्लस और अत्युच्चकोटि के उल्लास (महाभाव) के द्वारा बढता है। महाभाव के धरातल में रुढ़ और अधिरूढ़ सम्मिलित हैं। ये धरातल केवल संयोगात्मक प्रेम में संभव हैं। उन्नत उल्लास द्वारका में पाया जाता है, जबकि अत्युच्चकोटि का उल्लास गोपियों में पाया जाता है।
