तेषां सततयुक्तानां भजन्तं प्रीति पूर्वाकम
ददामि बुद्धि योगं तं येन माम् उपयान्ति ते
"जो व्यक्ति मुझे प्रेम के साथ सदैव सेवारत रहते हैं, मैं उन्हें वह समझ प्रदान करता हूँ जिसके द्वारा वे मेरे पास आ सकते हैं।"
शुद्ध भक्त के लिए सब कुछ संभव है क्योंकि वह सर्वोच्च ईश्वर के निर्देशानुसार कार्य करता है। उनकी अद्भुत ऊर्जा से एक शुद्ध भक्त ऐसे कार्य कर सकता है जो कि बहुत ही कठिन माने जाते हैं। वह ऐसे कार्य भी कर सकता है जिन्हें स्वयं भगवान ने पहले कभी नहीं किया। इसलिए नित्यानन्द प्रभु ने श्री चैतन्य महाप्रभु से कहा था कि, ये करहा, सेई करि, नाहिक नियमा। "मैं नहीं जानता कि मैं किस नियम के अंतर्गत यह अद्भुत कार्य कर रहा हूँ, परन्तु मैं निश्चित रूप से जानता हूँ कि जो कुछ भी तुम चाहोगे, मैं वही करूंगा।" यद्यपि भगवान अपनी सारी प्रशंसा अपने भक्त को ही देना चाहते हैं , फिर भी भक्त स्वयं कभी प्रशंसा नहीं लेता, क्योंकि वह केवल भगवान के निर्देशन में ही कार्य करता है। परिणामस्वरूप सभी श्रेय भगवान को ही जाता है। भगवान और उनके भक्त के बीच के संबंध की प्रकृति यह है। भगवान अपने सेवक को सभी श्रेय देना चाहते हैं, लेकिन सेवक कोई प्रशंसा नहीं लेता क्योंकि वह जानता है कि सब कुछ भगवान द्वारा ही किया जाता है।
