स्वयम्-रूप भगवान कृष्णचन्द्र मूल चन्द्रमा हैं और स्वयं-प्रकाश बलदेव उन्हीं की अभिव्यक्ति हैं। लघु-भागवतामृत (1.21) में कहा गया है:अनेकत्र प्रकटता रूपस्यैकस्य यैकदासर्वथा तत्-स्वरूपैव स प्रकश इतीर्यते"यदि एक साथ असंख्य रूप, अपने सभी गुणों में समान, प्रदर्शित किए जाते हैं, तो ऐसे रूपों को भगवान के प्रकाश-विग्रह कहा जाता है।"