वेद-सत्य स्थापिते तोमार अवतार
मिथ्या हय वेद तबे, ना कैले उद्धार
अनुवाद
"आप वेदों की सत्यता की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। यदि आप जीवों का उद्धार नहीं करते, तो वेदों के वचन झूठे हो जाते हैं।"
"You incarnate to establish the truth of the Vedas. If you do not deliver the living entities, the words of the Vedas become false."
तात्पर्य
हम पापी जीव हैं। वैदिक साहित्यों में दिव्य पवित्र नामों के कीर्तन द्वारा हमारे उद्धार के विषयों का वर्णन किया गया है। तुम इस सत्य को स्थापित करने के लिए अवतार ग्रहण किए हो। यदि तुम हमारा उद्धार नहीं करते तो वेदों का विरोध करने वाले बौद्ध, जैन और अन्य समुदाय सोचेंगे की सम्बन्ध, अभिधेय और प्रयोजन का ज्ञान झूठा है।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥