गया में श्राद्ध करने की कर्म-काण्ड व्यवस्था के विषय में, विष्णु पुराण (२.१६.४) में और्व ने सगर महाराज से निम्न वचन कहे हैं:गयाम् उपेत्य यः श्राद्धं करोति पृथिवी पतेसफलां तस्य तज जन्म जायते पितृ तुष्टिदम“हे राजन्, जो व्यक्ति गया में जाकर श्राद्ध करता है, वह अपने पूर्वजों को तृप्त करके अपने जीवन को सफल बना लेता है।”