हम योग्य ब्राह्मणों में से हैं, जिन्हें भगवान का मुख माना जाता है। ब्राह्मणों ने अपनी तपस्या से समस्त विश्व को उत्पन्न किया है और वे परम सत्य को अपने अंतर्मन में सदैव धारण करते हैं। उन्होंने सौभाग्य के पथ का निर्देशन किया है जो कि वैदिक सभ्यता का पथ है। वे इस जगत में एकमात्र पूजनीय हैं अतएव उनकी स्तुति की जाती है और विभिन्न लोकों के नायक बड़े से बड़े देवता भी उनकी पूजा करते हैं—यहाँ तक कि सबको पवित्र करने वाले, लक्ष्मी देवी के पति, परमात्मा द्वारा भी वे पूजित हैं और हम तो इसलिए भी अधिक पूज्य हैं क्योंकि हम भृगुवंशी हैं। यद्यपि इस स्त्री का पिता असुर होकर भी हमारा शिष्य है तो भी उसने मेरे वस्त्र को उसी तरह धारण कर लिया है जिस तरह कोई शूद्र वैदिक ज्ञान का भार सँभाले।
We are among those worthy Brahmins who are considered to be the mouth of God. Brahmins have created the entire universe by their austerity and they always hold the ultimate truth in their hearts. They have directed the path of good fortune which is the path of Vedic civilization. They are the only ones to be worshipped in this world and are therefore praised and worshipped by the greatest gods, the leaders of the various worlds—they are worshipped even by the Supreme Being, the husband of Goddess Lakshmi, the purifier of all, and we are even more worshipped because we are descendants of Bhrigu. Although the father of this woman is a demon and our disciple, she has taken up my robe in the same manner as a Shudra would take up the burden of Vedic knowledge.
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥