जो महान व्यक्तित्व भगवान के चरणकमलों की पूजा के लिए आए थे उनमें वे भी थे जिन्होंने आत्मसंयम और नियमों में पूर्णता प्राप्त की थी। साथ ही वे तर्क, इतिहास, सामान्य शिक्षा और कल्प नामक वैदिक वाङ्मय (जो पुरानी ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित है) में निपुण थे। अन्य लोग ब्रह्म संहिताओं जैसे वैदिक उपविषयों, वेदों के अन्य ज्ञान और वेदांगों (आयुर्वेद, धनुर्वेद, आदि) में कुशल थे। अन्य ऐसे थे जिन्होंने योगाभ्यास से जागृत दिव्यज्ञान के द्वारा कर्मफलों से स्वयं को मुक्त कर लिया था। कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने सामान्य कर्म से नहीं प्रत्युत उच्च वैदिक ज्ञान द्वारा ब्रह्मलोक में निवास स्थान प्राप्त किया था। जल तर्पण द्वारा भगवान के ऊपर उठे कमल चरणों की भक्तिपूर्वक पूजा कर लेने के बाद भगवान विष्णु की नाभि से निकले कमल से उत्पन्न ब्रह्माजी ने भगवान की स्तुति की।
Among the great souls who came to worship the Lord's feet were those who had attained perfection in self-control and rituals. They were also proficient in logic, history, general education and the Vedic literature called kalpa (dealing with ancient historical events). Others were well versed in Vedic sub-disciplines such as the Brahma Samhitas, other knowledge of the Vedas and the Vedangas (Ayurveda, Dhanurveda, etc.). There were others who had freed themselves from the consequences of their actions by transcendental knowledge awakened by the practice of yoga. There were some who had attained abode in Brahmaloka not by ordinary actions but by higher Vedic knowledge. After worshiping the Lord's raised feet with devotion by water oblations, Brahma, born from the lotus that emerged from Lord Visnu's navel, praised the Lord.
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥