मात्रा स्वसा दुहित्रा वा
नाविविक्तासनो भवेत्
बलवान इंद्रिय ग्रामो
विद्वांसम अपि कर्षति
"किसी भी स्थान पर विशेषकर एकांत में स्त्री के साथ नहीं रहना चाहिए, अपनी माता, बहन या बेटी के साथ भी नहीं, क्योंकि इंद्रियाँ इतनी प्रबल होती हैं कि ज्ञान में निपुण व्यक्ति को भी भ्रमित कर देती हैं।" जब कोई पुरुष किसी स्त्री के साथ एकांत में रहता है, तो उसकी कामुक इच्छाएँ निश्चित रूप से बढ़ जाती हैं। इसलिए शब्द एकांत-भूतानि, जो यहाँ इस्तेमाल किये गए हैं, यह बताते हैं कि यौन इच्छाओं से बचने के लिए जहाँ तक हो सके स्त्री के साथ संपर्क नहीं रखना चाहिए। यौन इच्छाएँ इतनी शक्तिशाली होती हैं कि किसी भी स्त्री, चाहे वह माता, बहन या बेटी ही क्यों न हो, के साथ एकांत में रहने मात्र से ही मनुष्य इससे परिपूर्ण हो जाता है।
