इसलिए, अगली मृत्यु आने से पहले, जब तक शरीर पर्याप्त सशक्त है, मनुष्य को शास्त्रों के अनुसार प्रायश्चित्त की विधि तुरंत अपनानी चाहिए; अन्यथा समय की हानि होगी और उसके पापों का फल बढ़ता जाएगा। जिस प्रकार एक कुशल चिकित्सक रोग का निदान और उपचार उसकी गंभीरता के अनुसार करता है, उसी प्रकार मनुष्य को अपने पापों की गहनता के अनुसार प्रायश्चित्त करना चाहिए।
Therefore, before the next death, while the body of a man is strong enough, he should immediately adopt the method of atonement according to the scriptures; otherwise time will be wasted and the result of his sins will keep increasing. Just as a skilled doctor diagnoses and treats a disease according to its severity, similarly a man should do atonement according to the intensity of his sins.
तात्पर्य
धर्म शास्त्र जैसे कि मनु-संहिता बताते हैं कि जिस व्यक्ति द्वारा हत्या की जाती है, तो उसे फाँसी दी जानी चाहिए और प्रायश्चित स्वरूप उसकी जान लेनी चाहिए। पहले यह प्रथा पूरी दुनिया में चली आ रही थी, किन्तु जब से लोग नास्तिक हो रहे हैं तब से वे मृत्युदंड को रोक रहे हैं। यह बुद्धिमानी नहीं है। यहाँ बताया गया है कि एक वैद्य जो यह जानता है कि रोग का पता कैसे लगाना है, वह तदनुसार औषधि देता है। यदि रोग बहुत गंभीर है तो औषधि निश्चित रूप से तेज़ होगी। एक हत्यारे के पाप का भार बहुत अधिक होता है, इसीलिए मनु-संहिता के अनुसार, एक हत्यारे को अवश्य मारा जाना चाहिए। एक हत्यारे को मारने के द्वारा सरकार उसके प्रति दया दिखाती है क्योंकि यदि एक हत्यारे को इस जीवन में नहीं मारा जाता है, तो उसे अगले कई जन्मों में मारा जाएगा और उसे दुःख भोगना होगा। चूँकि लोग अगले जन्म के बारे में नहीं जानते और प्रकृति के सूक्ष्म कार्य के बारे में नहीं जानते, वे अपने स्वयं के नियम बनाते हैं, किन्तु उन्हें शास्त्रों के स्थापित नियमों से सही रूप से परामर्श लेना चाहिए और उसके अनुसार कार्य करना चाहिए। भारत में आज भी हिन्दू समुदाय अक्सर पाप कर्मों को कैसे खत्म करना है, के सम्बन्ध में विशेषज्ञ विद्वानों से सलाह लेता है। ईसाई धर्म में भी स्वीकृति और प्रायश्चित की एक प्रक्रिया है। इसलिए प्रायश्चित करना अनिवार्य है, और प्रायश्चित एक व्यक्ति के पापों की गंभीरता के अनुसार होना चाहिए।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥