वेश्या की कामभरी दृष्टि से उसकी बुद्धि बिध गयी थी इसलिए, पीड़ित ब्राह्मण अजामिल ने उसकी संगति में पाप कर्म करना शुरू कर दिया। उसने अपनी सुंदर युवा पत्नी, जो एक सम्मानित ब्राह्मण परिवार से आई थी, तक छोड़ दिया।
Since his mind was pierced by the lustful glances of the prostitute, the victimised Brahmin Ajamil started committing sins in her company. He even left the company of his very beautiful young wife who came from a highly respected Brahmin family.
तात्पर्य
आमतौर पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने पिता की संपत्ति विरासत में लेने योग्य होता है और अजामिल ने भी अपने पिता के धन को विरासत में हासिल किया। परंतु उन्होंने उस धन का क्या किया? धन को कृष्ण के सेवा में लगाने की बजाए, उन्होंने उसे एक वेश्या की सेवा में लगाया। इसलिए, उनकी निंदा की गई और उन्हें यमराज द्वारा दंडित किया जाना था। यह कैसे हुआ? वह वेश्या के खतरनाक वासनापूर्ण नज़र के शिकार हो गए।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥