ऊर्ध्वं गच्छन्ति सत्त्वस्था
मध्ये तिष्ठन्ति राजसाः।
जघन्य गुणवृत्तिस्था
अधो गच्छन्ति तामसाः॥
जो सतोगुण में स्थित होकर कार्य करते हैं वे ऊँचे लोक में देवगण बन जाते हैं। जो सामान्य रूप से कार्य करते हैं और अति पापाचार में नहीं पड़ते वे मध्यम लोक में रहते हैं। जो जघन्य पाप कर्म करते हैं उन्हें नारकीय जीवन को प्राप्त होना पड़ता है।
