अहं सर्वस्य प्रभवो
मत्तः सर्वं प्रवर्तते
इति मत्वा भजन्ते मां
बुधा भाव-समन्विताः
“मैं सभी आध्यात्मिक और भौतिक लोकों का स्रोत हूँ। मुझसे ही सब कुछ निकलता है। जो समझदार लोग यह पूर्ण रूप से जानते हैं, वे मेरी भक्ति-सेवा में संलग्न रहते हैं और पूरे हृदय से मेरी पूजा करते हैं।" भगवान कृष्ण कहते हैं, "मैं सबका मूल हूँ।" इसलिए हम जो कुछ भी देखते हैं वह उनसे ही निकलता है। इसकी पुष्टि वेदांत-सूत्र में भी की गयी है। जन्माद्यस्य यतः: "परम सत्य वह है जिससे सब कुछ निकलता है।"
