एक बार पूर्व में, मेरे पिता महाराज इक्ष्वाकु की उपस्थिति में मैंने चार महान ऋषियों से एक ऐसा ही प्रश्न पूछा था, जो भगवान ब्रह्मा के पुत्र थे। किन्तु उन्होंने मेरे प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। कृपया इसका कारण बताएँ।
Once in the past, in the presence of my father Maharaja Ikshwaku, I had asked the same question to the four great sage sons of Brahma, but they did not answer my question. Please tell me the reason for this.
तात्पर्य
श्रील श्रीधर स्वामी के अनुसार, "ब्रह्मणः पुत्राह,'' "ब्रह्मा के पुत्र,'' का अर्थ होता है, सनातकुमार ऋषि के नेतृत्व में चार कुमार। महान विद्वानों के रूप में विख्यात भगवान ब्रह्मा के चारों पुत्रों, जो कि भक्ति विज्ञान में पारंगत भी थे, द्वारा राजा निमि के प्रश्न का उत्तर न दिए जाने का कारण देते हुए अपने तंत्र- भागवत से एक श्लोक उद्धृत किया है कि वे यह स्पष्ट करना चाहते थे कि वे भी जो कि ज्ञानप्राप्ति में निपुण हैं, वे भी विशुद्ध भक्ति विज्ञान को समझ नहीं सकते। श्रील जीव गोस्वामी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि ऋषियों ने राजा का प्रश्न इसलिए भी टाल दिया क्योंकि उस समय राजा निमि बालक थे और इसलिए उत्तर को पूरी तरह समझ पाने में परिपक्व नहीं थे।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥