एक समय की बात है, पूतना राक्षसी जो इच्छानुसार विचरण कर सकती थी और बाह्य आकाश में भटक रही थी, उसने अपनी योग शक्ति से अपने आप को एक बहुत ही सुंदर स्त्री में बदल लिया और इस प्रकार नंद महाराज के निवास गोकुल में प्रवेश किया।
Once the demoness Putana, who roamed at will, was roaming in the outer sky (space) and by her yogic powers she transformed herself into a very beautiful woman and entered Gokul, the place of Nanda Maharaja.
तात्पर्य
राक्षसियाँ ऐसी गुह्य शक्तियाँ सीखती हैं जिनसे वे बिना मशीनों के अन्तरिक्ष में यात्रा कर सकती हैं। भारत के कुछ भागों में अभी भी ऐसी तांत्रिक चुड़ैलें हैं, जो एक डंडे पर बैठकर उसका उपयोग करके थोड़े ही समय में एक जगह से दूसरी जगह उड़ सकती हैं। यह विद्या पूतना को ज्ञात थी। एक अति सुंदर स्त्री का रूप धारण कर उसने नन्द महाराज के निवास गोकुल में प्रवेश किया।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥