श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 10: परम पुरुषार्थ  »  अध्याय 6: पूतना वध  »  श्लोक 31
 
 
श्लोक  10.6.31 
तावन्नन्दादयो गोपा मथुराया व्रजं गता: ।
विलोक्य पूतनादेहं बभूवुरतिविस्मिता: ॥ ३१ ॥
 
 
अनुवाद
इसी बीच, नंद महाराज समेत सभी ग्वाले मथुरा से वापस लौट आए और जब उन्होंने रास्ते में पूतना के विशाल शरीर को मृत पड़ा देखा तो वे अत्यंत आश्चर्यचकित हुए।
 
By that time all the cowherds, including Nanda Maharaja, had returned from Mathura, and when they saw the huge, lusty body of Putana lying dead on the road, they were very much astonished.
तात्पर्य
नंद महाराज के विस्मय को कई प्रकारों से समझा जा सकता है। सबसे पहले, चरवाहों ने उससे पहले कभी भी वृंदावन में इतना विशाल शरीर नहीं देखा था, और इसलिए वे आश्चर्यचकित थे। फिर वे सोचने लगे कि ऐसा शरीर कहाँ से आया, क्या यह आकाश से गिरा था, या क्या किसी गलती से या किसी योगिनी की शक्ति से वे वृंदावन के अलावे कहीं और आ गए थे। वे निश्चित रूप से यह अनुमान नहीं लगा सके कि क्या हुआ था, और इसलिए वे विस्मय में पड़ गए।
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)