एवं प्रेमकलाबद्धा वदन्ति स्म
पुरौकस: । कन्या चान्त:पुरात् प्रागाद् भटैर्गुप्ताम्बिकालयम् ॥ ३९ ॥
अनुवाद
उमड़ते प्रेम के बंधन से जुड़कर नगर के लोग इस प्रकार की बातें कर रहे थे। तब अंगरक्षकों द्वारा सुरक्षित दुल्हन अंत:पुर से बाहर निकलकर अम्बिका के मंदिर जाने के लिए रवाना हुई।
Bound by their budding love, the residents of the city were talking like this. Just then, the bride, protected by bodyguards, came out of the harem to go to Ambika's temple.
तात्पर्य
श्रील विश्वनाथ चक्रवर्ती ने कला शब्द की मेदिनी कोश में दी गई परिभाषा को इस तरह उद्धृत किया है: कला मूल में प्रवृद्धि स्याच्चित् लाघवाम्श-मात्रके। कला शब्द का अर्थ है जड़, वृद्धि, पत्थर या मात्र अंश।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥