श्री उद्धव यहाँ वैष्णव की पूर्ण विनम्रता का प्रदर्शन कर रहे हैं। वो गोपियों के प्रेम के उस महान अवस्था को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना नहीं करते हैं, पर इसके बजाय वो वृंदावन में एक झाड़ी या बेल के रूप में जन्म लेने की प्रार्थना करते हैं, ताकि जब वो उन पर चलें तो उन्हें उनके चरणों की धूल प्राप्त हो और इस तरह से वो धन्य हो जाएँ। लज्जाशील गोपियाँ उद्धव जैसे महान व्यक्ति को कभी भी ऐसा आशीर्वाद नहीं देगी; इसलिए उन्होंने बड़ी चतुराई से वृंदावन में एक पौधे के रूप में जन्म लेकर उनकी कृपा प्राप्त करने की कोशिश की है।
