श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 10: परम पुरुषार्थ  »  अध्याय 16: कृष्ण द्वारा कालिय नाग को प्रताडऩा  »  श्लोक 13-15
 
 
श्लोक  10.16.13-15 
तानालक्ष्य भयोद्विग्ना गोपा नन्दपुरोगमा: ।
विना रामेण गा: कृष्णं ज्ञात्वा चारयितुं गतम् ॥ १३ ॥
तैर्दुर्निमित्तैर्निधनं मत्वा प्राप्तमतद्विद: ।
तत्प्राणास्तन्मनस्कास्ते दु:खशोकभयातुरा: ॥ १४ ॥
आबालवृद्धवनिता: सर्वेऽङ्ग पशुवृत्तय: ।
निर्जग्मुर्गोकुलाद् दीना: कृष्णदर्शनलालसा: ॥ १५ ॥
 
 
अनुवाद
इन अपशकुनों को देखकर नन्द महाराज और अन्य ग्वाले भयभीत थे क्योंकि वे जानते थे कि उस दिन कृष्ण अपने बड़े भाई बलराम के बिना गायें चराने गए थे। कृष्ण को अपना सर्वस्व मानने के कारण वे उनकी महान शक्ति और ऐश्वर्य से अनजान थे। इस प्रकार उन्होंने इन अपशकुनों से यह अर्थ निकाला कि कृष्ण की मृत्यु हो गई है और वे दुःख, पश्चाताप और भय से अभिभूत हो गए। बालक, स्त्रियाँ और वृद्ध पुरुषों सहित वृन्दावन के सभी निवासी कृष्ण को उसी प्रकार मानते थे जिस प्रकार गाय अपने निरीह नवजात बछड़े को मानती है। इस प्रकार ये दीन-दुखी लोग उन्हें खोजने के इरादे से गाँव से बाहर भागे।
 
Nanda Maharaja and the other cowherds were frightened at these bad omens, for they knew that on that day Krishna had gone to graze the cows without His elder brother Balarama. Since they had cast their minds upon Krishna, believing him to be their life, they were unaware of His great power and majesty. Thus they inferred from these bad omens that Krishna had died and were overcome with grief, remorse and fear. All the inhabitants of Vrindavana, including children, women and old men, regarded Krishna in the same way as a cow regards her innocent newborn calf. Thus these miserable people rushed out of the village in search of Him.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)