श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 1: सृष्टि  »  अध्याय 12: सम्राट परीक्षित का जन्म  »  श्लोक 32
 
 
श्लोक  1.12.32 
यक्ष्यमाणोऽश्वमेधेन ज्ञातिद्रोहजिहासया ।
राजा लब्धधनो दध्यौ नान्यत्र करदण्डयो: ॥ ३२ ॥
 
 
अनुवाद
इसी समय, राजा युधिष्ठिर स्वजनों से युद्ध करने के पापों से मुक्ति पाने के लिए अश्वमेध यज्ञ करने का विचार कर रहे थे। लेकिन उन्हें कुछ धन प्राप्त करने की चिंता सता रही थी, क्योंकि लगान और जुर्माने से इकट्ठा किए गए कोष के अलावा और कोई धन संग्रह नहीं था।
 
At the same time, King Yudhishthira was thinking of performing Ashwamedha Yagna to get rid of the sins committed by fighting with his relatives. But he was worried about getting some money because there was no wealth other than the funds collected from taxes and fines.
तात्पर्य
जैसे ब्राह्मणों तथा विप्रों को राज्य से अनुदान प्राप्त करने का अधिकार था उसी प्रकार राज्य प्रशासन के मुखिया को नगरिकों से कर और जुर्माना वसूलने का अधिकार था। कुरूक्षेत्र युद्ध के बाद राज्य का खजाना खाली हो गया था। इसलिए कर संग्रह और जुर्माने के अलावा कोई अतिरिक्त निधि नहीं बची थी। इस प्रकार की निधि केवल राज्य के बजट हेतु ही पर्याप्त थी। धन की कमी के कारण युधिष्ठिर अश्वमेध यज्ञ करने हेतु किसी अन्य तरीके से अधिकाधिक धन प्राप्त करने के लिए उत्सुक थे। महाराज युधिष्ठिर इस यज्ञ को भीष्मदेव के निर्देश अनुसार संपन्न करना चाहते थे।
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)