"अनुग्रहो 'यं भवतः कृतो हि नो
दंडो 'सतां ते खलु कल्मषापहः |
यद् दंडशूकत्वम मुष्य देहिनः
क्रोधो 'पि ते 'नुग्रह एव सम्मत: |"
"आपने जो यहाँ किया है वह वास्तव में हमारे लिए अनुग्रह है, क्योंकि आप जो दंड पापियों को देते हैं वह निश्चित रूप से उनके सारे पापों को दूर करता है। वास्तव में, हमारा पति इतना पापी है कि उसे सर्प का शरीर धारण करना पड़ा है, इस पर आपका क्रोध निश्चित रूप से आपके अनुग्रह के रूप में समझा जाना चाहिए।"
