यस्यानुराग-प्लुत-हास-रास-
लीलालोक-प्रतिलब्ध-मानाः
व्रज-स्त्रियो दृग्भिर अनुप्रवृत्ता-
धियोऽवस्थुः किल कृत्य-शेषाः
“हँसी-मजाक और नजरों के आदान-प्रदान के आनंदमय पलों के बाद, व्रज की स्त्रियाँ तब बहुत व्यथित हुईं जब कृष्ण उन्हें छोड़कर गए। वे उन्हें अपनी आँखों से निहारती रहती थीं, और इस तरह वे ऐसे बैठ गयीं मानों उनकी बुद्धि ठिकाने पर न हो। वे अपने घरेलू काम भी न कर सकीं।” लेकिन नारद ने इस छन्द को नहीं सुनाना चाहा, क्योंकि वे उन पवित्र भक्तों को, जो वहाँ उपस्थित थे, यह याद नहीं दिलाना चाहते थे कि जब कृष्ण वृन्दावन से गए थे तो गोपियों को कितना कष्ट हुआ था।
